यदि आप भी जानना चाहते है कि cet me konsi vacancy aati hai 12th pass वालों के लिए तो आपको बता दे कि राजस्थान सामान्य पात्रता परीक्षा सीनियर सेकेंडरी लेवल (CET Senior Secondary Level) के तहत कुल 12 रिक्तियों की घोषणा की गई है।
Rajasthan CET 12th Level Vacancy List
राजस्थान सीईटी सीनियर सेकेंडरी लेवल परीक्षा के तहत निम्नलिखित 12 तरह की सेवाओं में भर्ती की जाएगी:
क्र. स. | सेवा का नाम | पद का नाम |
---|---|---|
1. | राजस्थान वन अधीनस्थ सेवा | वनपाल |
2. | राजस्थान अल्पसंख्यक मामलात अधिनस्थ सेवा | छात्रावास अधीक्षक |
3. | राजस्थान सचिवालय लिपिक वर्गीय सेवा | लिपिक ग्रेड सेकंड |
4. | राजस्थान अधीनस्थ कार्यालय लिपिक वर्गीय सेवा | कनिष्ठ सहायक |
5. | राजस्थान लोक सेवा आयोग लिपिक वर्गीय सेवा | लिपिक ग्रेड सेकंड |
6. | राजस्थान आबकारी अधिनियम सेवा (निवारक शाखा) | जमादार ग्रेड सेकंड |
7. | राजस्थान पुलिस अधीनस्थ सेवा | कांस्टेबल |
8. | राजस्थान पंचायती राज | कनिष्ठ सहायक |
9. | राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड (सेवा) | कनिष्ठ सहायक |
10. | राजस्थान कृषि उपज मण्डी (मण्डी समिति कर्मचारी) सेवा | कनिष्ठ सहायक |
11. | माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान कर्मचारी (संशोधन) सेवा विनियम | लिपिक ग्रेड-।। |
12. | राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कर्मचारी सेवा नियम एवं विनियम | कनिष्ठ सहायक |
इन पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया राजस्थान सीईटी सीनियर सेकेंडरी लेवल परीक्षा के माध्यम से की जाएगी। अधिक जानकारी और अपडेट्स के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से जाएं।