ताज़ा जानकारी के अनुसार, Rajasthan CET Graduation Level के आवेदन फॉर्म अप्रैल 2026 के मध्य तक भरे जाने की संभावना है। वहीं, इसके तुरंत बाद CET 12th Level का नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। जो भी इच्छुक व योग्य उम्मीदवार राज्य की आगामी भर्तियों (जैसे पटवारी, एलडीसी, पुलिस कांस्टेबल) में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें अपना आवेदन फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से भरना अनिवार्य होगा।
इस आर्टिकल में हम आपको Rajasthan CET Application Form 2026 भरने की पूरी प्रक्रिया, OTR (वन टाइम रजिस्ट्रेशन), फीस और जरूरी दस्तावेजों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
Rajasthan CET 2026: Highlights
नीचे दी गई टेबल में आप भर्ती और आवेदन से जुड़ी मुख्य जानकारियों को एक नज़र में देख सकते हैं:
| Particulars | Details |
|---|---|
| बोर्ड का नाम | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) |
| परीक्षा का नाम | समान पात्रता परीक्षा (CET) 2026 |
| आवेदन का तरीका | ऑनलाइन (SSO ID के माध्यम से) |
| आवेदन शुरू होने की तिथि (संभावित) | अप्रैल 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | नोटिफिकेशन जारी होने के 1 माह तक |
| पंजीयन प्रक्रिया | OTR (One Time Registration) |
| आधिकारिक वेबसाइट | rssb.rajasthan.gov.in |
Rajasthan CET Application Form Date 2026
Rajasthan CET 2026 परीक्षा के लिए लाखों अभ्यर्थी इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड के सूत्रों और की लेटेस्ट अपडेट्स के मुताबिक, अब और अधिक देरी नहीं की जाएगी।
- CET Graduation Level Form: स्नातक स्तर की सीईटी के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म अप्रैल 2026 के अंतिम सप्ताह तक शुरू होने की प्रबल संभावना है।
- CET 12th Level Form: सीनियर सेकेंडरी स्तर की सीईटी के लिए भी आवेदन प्रक्रिया अप्रैल 2026 में शुरू कर दी जाएगी।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना आवेदन शुरू होते ही अपना फॉर्म भर दें, क्योंकि अंत में सर्वर डाउन होने की समस्या हो सकती है।
What is OTR (One Time Registration)?
Rajasthan CET 2026 में आवेदन फॉर्म भरने से पहले One Time Registration (OTR) करना अनिवार्य है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा यह नियम इसलिए बनाया गया है ताकि किसी भी भर्ती के लिए अभ्यर्थी को बार-बार अपनी व्यक्तिगत जानकारी (नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, शैक्षणिक योग्यता) न भरनी पड़े और न ही बार-बार फीस कटवानी पड़े।
- एक बार फीस, बार-बार परीक्षा: राजस्थान में होने वाली RSSB की सभी भर्तियों के लिए अभ्यर्थी को केवल एक बार Rajasthan CET Registration (OTR) के समय निर्धारित शुल्क देना होता है। इसके बाद वह भविष्य में किसी भी भर्ती का फॉर्म फ्री में भर सकता है।
- डाटा सुरक्षा: OTR से आपका डाटा बोर्ड के पास सुरक्षित रहता है और फॉर्म भरते समय गलती होने की संभावना खत्म हो जाती है।
Rajasthan CET Application Fee 2026
वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) के लिए श्रेणीवार आवेदन शुल्क (Application Fee) निर्धारित किया गया है। यदि आपने पहले कभी OTR शुल्क जमा कर दिया है, तो आपको दोबारा कोई फीस नहीं देनी है। नए उम्मीदवारों के लिए शुल्क इस प्रकार है:
| Category | Fees |
|---|---|
| सामान्य वर्ग (General) और क्रीमीलेयर श्रेणी के ओबीसी/एमबीसी | ₹600/- |
| राजस्थान के नॉन-क्रीमीलेयर ओबीसी/एमबीसी और EWS | ₹400/- |
| समस्त विशेष योग्यजन (Divyangjan) | ₹400/- |
| अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) | ₹400/- |
Documents Required for CET Form
Rajasthan CET 2026 का ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज़ तैयार होने चाहिए:
- SSO ID और पासवर्ड (अनिवार्य)
- आधार कार्ड (Aadhar Card) – मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए।
- 10वीं की मार्कशीट (जन्म तिथि सत्यापन हेतु)।
- 12वीं की मार्कशीट (12th लेवल सीईटी के लिए)।
- स्नातक (Graduation) की डिग्री/मार्कशीट (स्नातक लेवल सीईटी के लिए)।
- जनाधार कार्ड (Jan Aadhar Card)।
- पासपोर्ट साइज फोटो (सफेद बैकग्राउंड वाली लाइव फोटो को प्राथमिकता दें)।
- हस्तलिखित घोषणा पत्र (Self Declaration)।
- जाति प्रमाण पत्र और मूल निवास प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।
How to Apply Online for Rajasthan CET 2026
RSSB CET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया बहुत सरल है। अभ्यर्थी नीचे दी गई स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस (Step-by-Step Guide) को फॉलो करते हुए अपना फॉर्म घर बैठे या ई-मित्र से भर सकते हैं:
सबसे पहले आपको राजस्थान सरकार के सिंगल साइन ऑन (SSO) पोर्टल sso.rajasthan.gov.in को ओपन करना है।
अपनी SSO ID और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें। यदि आपकी आईडी नहीं बनी है, तो ‘Registration’ पर क्लिक करके पहले नई आईडी बनाएं।
लॉगिन करने के बाद डैशबोर्ड में “Citizen Apps (G2C)” पर क्लिक करें और सर्च बार में “Recruitment Portal” सर्च करें। इसके आइकन पर क्लिक करें।
Recruitment Portal के होम पेज पर यदि आपने अभी तक OTR फीस नहीं भरी है, तो ‘One Time Registration’ पर क्लिक करके अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस जमा करें।
अब ‘Ongoing Recruitment’ सेक्शन में “Rajasthan CET (Graduation/12th Level) 2026” का लिंक दिखाई देगा। उसके सामने “Apply Now” पर क्लिक करें।
जैसे ही आप अप्लाई पर क्लिक करेंगे, OTR से आपका डाटा (नाम, माता-पिता का नाम आदि) अपने आप आ जाएगा। शेष जानकारी जैसे परीक्षा केंद्र की वरीयता आदि को सही-सही भरें।
नए नियमों के अनुसार अपनी लाइव फोटो (Live Photo) या स्कैन की हुई नवीनतम फोटो और हिंदी/अंग्रेजी में हस्ताक्षर अपलोड करें।
पूरे फॉर्म को एक बार ‘Preview’ करके चेक कर लें। यदि सब कुछ सही है, तो ‘Final Submit’ बटन दबाएं।
आवेदन फॉर्म सबमिट होने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट (Hard Copy) निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
Rajasthan CET Form Correction
यदि आवेदन करते समय आपसे कोई गलती हो जाती है, तो घबराएं नहीं। RSSB द्वारा आवेदन की अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद 7 दिनों का एक विशेष अवसर (Correction Window) दिया जाता है।
- इस दौरान आप अपने नाम, फोटो और हस्ताक्षर को छोड़कर अन्य सभी जानकारियों में ₹300 का शुल्क देकर ऑनलाइन संशोधन कर सकते हैं।
- शैक्षणिक योग्यता और अन्य विवरणों को OTR अपडेट करके सुधारा जा सकता है।
CET के अंतर्गत आने वाली प्रमुख भर्तियां
अभ्यर्थियों को यह आवेदन फॉर्म भरना क्यों जरूरी है? क्योंकि इसके बिना आप राजस्थान की निम्नलिखित बड़ी भर्तियों में शामिल नहीं हो पाएंगे:
12वीं स्तर (Senior Secondary Level):
- राजस्थान पुलिस कांस्टेबल
- वनपाल (Forester)
- एलडीसी (LDC)
- छात्रावास अधीक्षक
स्नातक स्तर (Graduation Level):
- पटवारी (Patwari)
- कनिष्ठ लेखाकार (Junior Accountant)
- तहसील राजस्व लेखाकार (TRA)
- प्लाटून कमांडर
- पर्यवेक्षक (Supervisor)
RSSB CET 2026: Important Links
नीचे दिए गए लिंक्स की मदद से आप सीधे अपना फॉर्म भर सकते हैं:
| RSMSSB CET Application Form 2026 |
|---|
| RSMSSB CET 12th Level Application Form |
| CET Graduation Level Application Form |
| RSSB |
FAQ’s: Rajasthan CET Application Form 2026
Q.1: Rajasthan CET 2026 के फॉर्म कब से शुरू होंगे?
Ans: ताजा जानकारी के अनुसार, राजस्थान सीईटी 2026 (स्नातक और 12वीं स्तर) के ऑनलाइन आवेदन फॉर्म अप्रैल 2026 में शुरू होने की पूरी संभावना है।
Q.2: सीईटी का फॉर्म भरने की लास्ट डेट (Last Date) क्या है?
Ans: अभी नोटिफिकेशन जारी होना बाकी है। आम तौर पर नोटिफिकेशन जारी होने के बाद फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को 30 दिन (1 महीना) का समय दिया जाता है।
Q.3: क्या दूसरे राज्य के उम्मीदवार भी Rajasthan CET का फॉर्म भर सकते हैं?
Ans: हाँ, अन्य राज्यों के उम्मीदवार भी सामान्य श्रेणी (General Category) के अंतर्गत राजस्थान सीईटी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Q.4: फॉर्म भरने के लिए कौन सी वेबसाइट पर जाना होगा?
Ans: आपको राजस्थान के SSO पोर्टल (sso.rajasthan.gov.in) या RSSB की आधिकारिक वेबसाइट (rssb.rajasthan.gov.in) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा।