राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा सीईटी स्नातक स्तर परीक्षा 2025-26 का नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जाएगा। बोर्ड के द्वारा परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई हैं, जहां सीईटी स्नातक स्तर परीक्षा 20 से 22 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी।
Organization | Rajasthan Staff Selection Board (RSSB) |
CET Exam Level | Graduation Level |
No. of attempts | No restrictions |
Qualification | Graduate Degree |
Validity of CET Score | 3 Year |
Exam Language | English and Hindi |
Exam Mode | Offline |
Official Website | rsmssb.rajasthan.gov.in |
Rajasthan CET Graduation Level Form 2025
कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा वर्ष 2025 के लिए स्नातक स्तर के आवेदन फॉर्म डेट जारी कर दी है। सीईटी स्नातक लेवल की परीक्षा तिथि को पहले ही घोषित कर दिया था।
Event Type | CET Graduation Level Exam Date |
---|---|
CET Graduation Level 2025 Official Notification | August 2025 |
CET Graduation Level Application Form Date | August 2025 |
CET Graduation Level Form Last Date | September 2025 |
CET Graduation Level Admit Card Available | 1st week of February 2026 |
CET Graduation Level Exam Date | 20th to 22nd February 2026 |
CET Graduation Level Official Answer Key | April 2026 |
CET Graduation Level Result Date | May 2026 |
Rajasthan CET Graduation Level Last Date 2025
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा Rajasthan CET Graduation Level Last Date 2025 जल्द जारी कर दी जाएगी। राजस्थान सीईटी स्नातक स्तर के फॉर्म अगस्त 2025 से सितंबर 2025 तक भरे जाएँगे।
Rajasthan CET Graduation Level Exam Date 2025
कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा CET Graduation Level New Exam Date जारी कर दी गई है। अब सीईटी स्नातक स्तर की परीक्षा 20 और 22 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के पहली पारी की परीक्षा सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक होगी, जबकि दूसरी पारी दोपहर 3:00 से शाम 6:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।
CET Graduation Level 2025: Usefull Links
CET Graduation Level Admit Card 2026
Rajasthan CET Graduation Level Admit Card को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर फरवरी 2026 के दूसरे सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा।
राजस्थान सीईटी एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर रहे उम्मीदवारों को ध्यान देना कि RSMSSB ने उनके प्रवेश पत्र अपने मोबाइल में व्हाट्सऐप्प के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। बोर्ड ने उम्मीदवारों को व्हाट्सऐप्प नंबर 9461062046 से भेजे जाने की भी व्यवस्था की है।
उम्मीदवारों को उनके RSMSSB सीईटी (ग्रेजुएशन) एडमिट कार्ड 2025 बोर्ड द्वारा उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर के व्हाट्सऐप्प में भेजे गये हैं। ऐसे में उम्मीदवार आवेदन के समय अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर व्हाट्सऐप्प को ऑन रखें।
CET Graduation Level Eligibility Criteria
जो उम्मीदवार राजस्थान CET Graduation Level 2025 के लिए उपस्थित होना चाहते हैं, उन्हें ग्रेजुएशन लेवल के लिए CET Graduation Level Criteria के बारे में पता होना चाहिए। यदि कोई उम्मीदवार आवश्यक पात्रता को पूरा नहीं करता है, तो उसे अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। इसलिए, यदि आप राजस्थान में कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए उपस्थित होने के इच्छुक हैं, तो इस लेख में राजस्थान सीईटी पात्रता मानदंड देखें।
CET Graduation Level Qualification
राजस्थान सामान्य पात्रता परीक्षा (स्नातक लेवल) के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को निम्नलिखित शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए:
स्नातक स्तर (Graduation Level): जो छात्र ग्रेजुएशन लेवल पर आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी पाठ्यक्रम में न्यूनतम डिग्री होनी चाहिए।
CET Graduation Level Age Limit
समान पात्रता परीक्षा (Graduation Level) के लिए आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। इसके अतिरिक्त, उन सभी वर्गों को, जिन्हें सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्राप्त है, यह छूट प्रदान की जाएगी।
RSMSSB CET Graduation Level Exam : Age Relaxation
Category | Age Relaxation |
---|---|
Female | 5 years |
Widow | No upper limit |
Male OBC/SC/ST/EWS | 5 years |
Female OBC/SC/ST/EWS | 10 years |
GEN PWD | 10 years |
SC/ST PWD | 15 years |
OBC PWD | 12 years |
RSMSSB CET Graduation Level Documents
राजस्थान सीईटी ग्रेजुएशन लेवल के आवेदन फॉर्म को भरने के लिए आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज़ होने आवश्यक हैं:
- आधार कार्ड
- 10वीं की मार्कशीट
- 12वीं की मार्कशीट
- स्नातक की डिग्री
- मूल निवासी प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- हस्ताक्षर इत्यादि।
- SSO ID Rajasthan
CET Graduation Level 2025 Form Fees
राजस्थान सीईटी स्नातक स्तर 2025 के लिए आवेदन पत्र शुल्क निम्नलिखित है:
- सामान्य/ओबीसी (क्रीमी लेयर) वर्ग: ₹600
- ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर)/ईडब्ल्यूएस वर्ग: ₹600
- एससी/एसटी वर्ग: ₹400
- पीडब्ल्यूडी (दिव्यांग) वर्ग: ₹400
RSMSSB CET Graduation Level 2025 Notification
राजस्थान सीईटी स्नातक स्तर का नोटिफिकेशन अगस्त 2025 को जारी कर दिया जाएगा। सीईटी Graduation लेवल का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। फिर निर्धारित परीक्षा तिथि पर आवेदन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।
CET Graduation Level 2025 Apply Online
RSMSSB CET Graduation Level 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है। अभ्यर्थी नीचे दी गई स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस को फॉलो करते हुए राजस्थान सीईटी स्नातक स्तर के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट को खोलें।
- फिर, सीईटी स्नातक स्तर का आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पूरा पढ़ें।
- इसके बाद, “अप्लाई” लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें। आवश्यक दस्तावेज़, फोटो, और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- सीईटी स्नातक स्तर का आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद, अंत में इसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।
CET Graduation Level Selection Process
सामान्य पात्रता परीक्षा (CET 2025) में न्यूनतम अंकों का नियम लागू किया गया है, जिसमें सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 40% और SC, ST के उम्मीदवारों के लिए 35% अंक अनिवार्य होंगे। यह कदम यह सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है कि उम्मीदवारों का एक न्यूनतम स्तर हो, जिससे वे आगे की चयन प्रक्रिया के लिए पात्र हो सकें।
CET Graduation Level Exam Pattern
राजस्थान सीईटी परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे और यह परीक्षा पेन और पेपर मोड में होगी। उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा पूरी करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा। परीक्षा की अंकन योजना के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक दिए जाएंगे। और परीक्षा में अब नेगेटिव मार्किंग भी नहीं होगी।
विषय | प्रशन | मार्क्स |
---|---|---|
सामान्य विज्ञान; भारत का इतिहास, राजनीति और भूगोल; सामान्य ज्ञान, समसामयिक मामले | 38 | 76 |
राजस्थान का भूगोल, इतिहास, संस्कृति और राजनीति | 30 | 60 |
सामान्य अंग्रेजी और हिंदी | 22 | 44 |
मानसिक योग्यता एवं तर्क, बुनियादी संख्यात्मक दक्षता | 45 | 90 |
बेसिक कंप्यूटर | 15 | 30 |
कुल | 150 | 300 |
RSMSSB CET Graduation Level Syllabus 2026
उम्मीदवार CET ग्रेजुएशन लेवल सिलेबस के अनुसार मुख्य विषयों की जांच कर सकते हैं। प्रत्येक स्तर पर कुल 5 विषय हैं। CET परीक्षा 2025 के लिए निम्नलिखित विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे:
- भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन पर विशेष बल के साथ राजस्थान और भारत का इतिहास
- राजस्थान का इतिहास, कला, सांस्कृतिक, साहित्य, परंपरा और विरासत
- भारत का भूगोल
- राजस्थान का भूगोल
- राजस्थान पर विशेष बल के साथ भारतीय राजनीतिक व्यवस्था
- भारत की अर्थव्यवस्था
- राजस्थान की अर्थव्यवस्था
- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
- तार्किक विवेचन एवं मानसिक योग्यता
- Language Knowledge
- General Hindi
- General English
- कम्प्यूटर का ज्ञान
- समसामयिक घटनाएं
इन विषयों का अध्ययन करके उम्मीदवार परीक्षा की बेहतर तैयारी कर सकते हैं।
CET Graduation Level Certificate Validity
राजस्थान कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET Graduation Level) में प्राप्त अंकों की मान्यता 1 वर्ष की होगी। इसका अर्थ है कि उम्मीदवारों द्वारा इस परीक्षा में प्राप्त अंक 1 वर्ष तक वैध रहेंगे। इस अवधि के दौरान, यदि कोई उम्मीदवार अपने अंकों में सुधार करना चाहता है, तो वह पुनः परीक्षा दे सकता है।
अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा में बैठने की संख्या पर कोई सीमा नहीं है। इसका मतलब है कि अगर कोई व्यक्ति परीक्षा में योग्य है और पहली बार में अच्छे अंक प्राप्त नहीं कर पाता है, तो वह दोबारा परीक्षा में भाग ले सकता है। इस प्रकार, उम्मीदवार अपनी प्रतिस्पर्धात्मकता को सुधारने और बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास कर सकते हैं।
CET Graduation Level Vacancy List 2026
राजस्थान सामान्य पात्रता परीक्षा (CET) में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं को शामिल किया गया है। राजस्थान CET ग्रेजुएशन लेवल परीक्षा में शामिल भर्तियों की सूची कर्मचारी चयन बोर्ड की अधिसूचना के साथ जारी की जाती है। CET Graduation Level Vacancy List निम्नलिखित है:

- प्लाटून कमांडर भर्ती
- जिलेदार
- पटवारी
- कनिष्ठ लेखाकार
- तहसील राजस्व लेखाकार भर्ती
- महिला पर्यवेक्षक भर्ती
- पर्यवेक्षक भर्ती
- डिप्टी जेलर भर्ती
- छात्रावास अधीक्षक सेकंड ग्रेड भर्ती
- कनिष्ठ लेखाकार भर्ती
- ग्राम विकास अधिकारी
CET Graduation Level Answer Key 2026
CET Graduation Level Answer Key 2026 राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी। जो भी उम्मीदवारों ने 20 से 22 फरवरी 2026 को परीक्षा देंगे, वे वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की के माध्यम से उम्मीदवार अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं और किसी त्रुटि पर आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं। अंतिम उत्तर कुंजी जारी होने के बाद परिणाम तैयार किए जाएंगे।
CET Graduation Level Result Date 2026
राजस्थान सीईटी ग्रेजुएशन लेवल का रिजल्ट मई 2026 तक जारी कर दिया जाएगा। उम्मीदवार अपने परिणाम राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रोल नंबर या पंजीकरण विवरण दर्ज कर देख सकते हैं। परीक्षा में सफल होने के बाद उम्मीदवार विभिन्न सरकारी पदों पर होने वाली भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन कर सकते है।
CET Graduation Level 2025-26: FAQ’s
Q.1: Rajasthan CET Graduation Level 2025 का नोटिफिकेशन कब जारी किया जाएगा?
Ans: राजस्थान CET Graduation Level 2025 का आधिकारिक नोटिफिकेशन अगस्त 2025 तक जारी कर दिया जाएगा।
Q.2: Rajasthan CET Graduation Level के फॉर्म कब भरे जाएँगे।
Ans: राजस्थान समान पात्रता परीक्षा ग्रेजुएशन लेवल के लिए ऑनलाइन आवेदन अगस्त से लेकर सितंबर 2025 तक भरे जाएँगे।
Q.3: Rajasthan CET Graduation Level Exam Date 2026 क्या है?
Ans: राजस्थान सीईटी ग्रेजुएशन लेवल एग्जाम का आयोजन 22 से 22 फरवरी को प्रतिदिन दो-दो पारी में किया जाएगा।