राजस्थान सीईटी परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवार CET Recruitment 2026 की भर्तियों में आवेदन कर सकेंगे। CET Graduation Level Exam 2026 के बाद भर्ती विभाग द्वारा राज्य के विभिन्न विभागों में रिक्त पदों की गणना कर उन पर अधिसूचना जारी की जाएगी। राजस्थान सीईटी ग्रेजुएशन लेवल 2025 में विभिन्न भर्तियों के लगभग पचास हजार से ज़्यादा पद शामिल हैं। CET 2025-26 की भर्तियां सीईटी परीक्षा के बाद निकाली जाएंगी।
राजस्थान समान पात्रता परीक्षा सीईटी ग्रेजुएशन लेवल में विभिन्न 11 प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं को शामिल किया गया है। Rajasthan CET Graduation Level परीक्षा में सम्मिलित भर्तियों की सूची कर्मचारी चयन बोर्ड की अधिसूचना के साथ ही जारी कर दी गई है। सीईटी वैकेंसी लिस्ट निम्नानुसार है:
क्र.सं. | विभाग का नाम | पद का नाम |
---|---|---|
1. | गृह रक्षा विभाग | प्लाटून कमांडर |
2. | जल संसाधन विभाग | जिलेदार, पटवारी |
3. | कोष एवं लेखा विभाग | कनिष्ठ लेखाकार |
4. | राजस्व मण्डल | तहसील राजस्व लेखाकार |
5. | महिला अधिकारिता | पर्यवेक्षक (महिला अधिकारिता) |
6. | समेकित बाल विकास सेवाऐं | पर्यवेक्षक |
7. | कारागार विभाग | उप-जेलर |
8. | सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता | छात्रावास अधीक्षक ग्रेड-II |
9. | राजस्व मण्डल | पटवारी |
10. | राजस्थान पंचायती राज | ग्राम विकास अधिकारी |
11. | राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड | कनिष्ठ लेखाकार |
नोट: बोर्ड द्वारा संबंधित पद की मुख्य परीक्षा हेतु विज्ञापन जारी करते समय विभागवार एवं सेवावार रिक्त पदों की संख्या दर्शायी जावेगी।