WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Rajasthan Police Constable Result 2025: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा रिजल्ट अपडेट यहां से चेक करें

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। लिखित परीक्षा का आयोजन 13 और 14 सितंबर 2025 को तीन पारियों में किया गया था। इस परीक्षा में लगभग 3.76 लाख उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। अब सभी की निगाहें परिणाम (Result) पर टिकी हुई हैं।

कब जारी होगा रिजल्ट?

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की ऑफिशियल आंसर की 17 सितंबर 2025 को जारी की गई थी। इसके बाद 21 से 23 सितंबर तक अभ्यर्थियों से आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया गया। ताज़ा जानकारी के अनुसार, परिणाम अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में जारी किया जा सकता है। संभावना है कि 10 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2025 के बीच रिजल्ट राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया जाएगा।

इतनी भर्तियों पर हो रही है परीक्षा

इस बार राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 10,000 पदों के लिए आयोजित की जा रही है। इसके लिए कुल 5 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, लेकिन परीक्षा में लगभग 3.76 लाख अभ्यर्थी उपस्थित हुए। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अगले चरण यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए बुलाया जाएगा। यहां लगभग 50,000 अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा।

न्यूनतम अंक (कट-ऑफ क्राइटेरिया)

लिखित परीक्षा में पास होने के लिए न्यूनतम अंकों का निर्धारण किया गया है।

  • सामान्य, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी और एमबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को कम से कम 40% अंक लाने होंगे।
  • एससी और एसटी वर्ग को न्यूनतम 36% अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।
  • भूतपूर्व सैनिकों को नियमानुसार 5% की अतिरिक्त छूट दी जाएगी।

रिजल्ट ऐसे करें चेक

परिणाम घोषित होने के बाद उम्मीदवार इसे राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे। इसके लिए रोल नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।

  1. सबसे पहले राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर “Result” सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. यहां “Rajasthan Police Constable Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  4. जिस जिला, बटालियन या यूनिट का रिजल्ट देखना चाहते हैं, उस पर क्लिक करें।
  5. रिजल्ट की पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  6. इसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

I am Raj from Rajasthan, and I like to write on topics related to education and jobs, entrance exam. I have experience working in this fild for about 4 years. I have been working in the Exam section of cetexams.in

Leave a Comment

Close This Ads