राजस्थान सरकार ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए विद्या संबल योजना 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा, जयपुर ने 24 सितंबर 2025 को इसकी आधिकारिक घोषणा की। इस योजना के तहत सत्र 2025-26 में नए और नियमित महाविद्यालयों में रिक्त पदों को भरने के लिए गेस्ट फैकल्टी से अध्यापन कार्य करवाया जाएगा।
आवेदन की तिथियां
गेस्ट फैकल्टी के पदों पर आवेदन प्रक्रिया 26 सितंबर 2025 से शुरू होकर 3 अक्टूबर 2025 तक चलेगी। इसके बाद आवेदन पत्रों की जांच कर पैनल द्वारा अनुमोदन की प्रक्रिया 7 अक्टूबर 2025 तक पूरी की जाएगी। इसके बाद संबंधित कॉलेज आवश्यकता अनुसार गेस्ट फैकल्टी को आमंत्रित करेंगे।
पात्रता और आयु सीमा
- न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
- अधिकतम आयु: 65 वर्ष
- शैक्षणिक योग्यता: संबंधित विषय और पद के लिए राजस्थान शिक्षा सेवा नियम के अनुसार।
इसमें केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर पाएंगे जो निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी करते हों।
आवेदन शुल्क
इस योजना के लिए उम्मीदवारों से कोई भी आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। सभी इच्छुक उम्मीदवार निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।
चयन प्रक्रिया
गेस्ट फैकल्टी के चयन में लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। आवेदन पत्रों की जांच के बाद कॉलेज स्तर पर विषयवार और पदवार वरीयता सूची प्रकाशित की जाएगी।
मानदेय और कार्य व्यवस्था
- प्रति घंटे मानदेय: ₹800
- अधिकतम कार्य घंटे: 14 घंटे प्रति सप्ताह
- अवधि: सेमेस्टर की परीक्षा शुरू होने या पाठ्यक्रम पूर्ण होने तक।
गेस्ट फैकल्टी से केवल अध्यापन कार्य ही करवाया जाएगा। उनसे प्रशासनिक या अन्य गतिविधियों में शामिल नहीं किया जाएगा। प्रत्येक 50 कालांश पूरे होने पर मानदेय का भुगतान किया जाएगा। नियमित शिक्षक की नियुक्ति या कार्य व्यवस्था होने पर गेस्ट फैकल्टी की सेवाएं स्वतः समाप्त हो जाएंगी।
आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवारों को संबंधित कॉलेज में ही ऑफलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन फॉर्म भरते समय सभी जानकारी सही-सही भरना जरूरी है। साथ ही, आवश्यक दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में संलग्न करने होंगे। पूरा फॉर्म और दस्तावेज लिफाफे में डालकर अंतिम तिथि से पहले कॉलेज में जमा करवाना होगा।
Official Notification – Download Here