प्रदेश में शिक्षा विभाग ही ऐसा विभाग है जिसमें सबसे ज्यादा संख्या में भर्ती की जाती है। शिक्षा विभाग में अध्यापक, वरिष्ठ अध्यापक और स्कूल व्याख्याता के पदों पर अलग अलग भर्तियों के माध्यम से रिक्त पदों को भरा जाता है।
1 जुलाई को जारी हुई सूचना के अनुसार शिक्षा विभाग में कुल 61522 पद रिक्त है। इन रिक्त पदों पर कुछ ही समय में अलग अलग भर्तियाँ निकालकर भरें जाएंगे। शिक्षा विभाग में अध्यापक के 23280 पद, स्कूल व्याख्याता के 12846 पद और वरिष्ठ अध्यापक के 25396 पद रिक्त है।
नौकरी की तैयारी कर रहे बेरोजगार युवा शिक्षक भर्ती के लिए लगातार मांग कर रहे है। रीट की पुरानी भर्ती भी अब लगभग पूरी हो चुकी है। ऐसे में जल्द ही शिक्षक के रिक्त पदों को भरने के लिए नई भर्ती निकालने की तैयारी शुरू की जाएगी।
विभाग के द्वारा अन्य विभागों में भी रिक्त पदों की जानकारी सार्वजनिक की गई है। इससे पता चलता है की राजस्थान में जल्द ही विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती होने वाली है।
यदि इन रिक्त पदों पर भर्ती होती है तो प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को काफी राहत मिलेगी, क्योंकि प्रदेश में बेरोजगारी से युवाओं का बुरा हाल हो रहा है।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल जी के द्वारा भी युवाओं के लिए घोषणा की गई है, की जल्दी ही प्रवेश में 70,000 पदों पर भर्ती की जाएगी। 70 हजार पदों पर भर्ती निकालने के लिए सभी विभागों से रिक्त पदों का ब्यौरा मांगा गया था। रिक्त पदों के बारें में जारी की गई सूचना आप नीचे दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते है।
यदि आप सरकारी नौकरियों के बारें में सभी अपडेट अपने व्हाट्सअप पर प्राप्त करना चाहते है तो हमारा व्हाट्सअप जरूर जॉइन कर लें। यहाँ पर आपको सभी जानकारी एक क्लिक पर मिल जाएगी। व्हाट्सअप जॉइन करने का बटन नीचे दिया गया है।